नवी मुंबई
अशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
नवी मुंबई : बेलापूर विधानसभा की भाजपा की आमदर सौ मंदा ताई म्हात्रे ने राष्ट्रवादी कोंग्रेस पार्टी के नवी मुंबई ज़िला अध्यक्ष अशोक गावडे को ये चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने विरोधी पक्ष नेता श्री देवेंद्र फड़नवीस की धर्मपत्नी सौ अमृता फड़नवीस जी से माफ़ी नहीं माँगी तो उन्हें नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी।
अशोक गावडे ने नवाब मलिक के पक्ष में निकाले गए एक मोर्चा के दौरान अपने भाषण में पूर्व मुख्य मंत्री श्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी सौ अमृता फड़नवीस को अपशब्द कहे। उन्होंने पूरे विपक्ष को भला बुरा कहा और साथ हीं साथ विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फड़नवीस को भी अपशब्द कहे।
उनके इस भाषण से पूरे भाजपा में एक ग़ुस्से की लहर आ गयी है। भाजपा की आमदर मंदा ताई म्हात्रे ने उनके इस वक्तव्य के ख़िलाफ़ एक विडीयो ज़ाहिर किया है जिसमें उन्होंने ये कहा है कि अगर अशोक गावडे माफ़ी नहीं माँगते तो मैं उनको चैन से रहने नहीं दूँगी। मंदा ताई म्हात्रे ने अपने ग़ुस्से को दिखाते हुए ये भी कहा है कि अशोक गावडे द्वारा दिया गया ये बयान सभी महिलाओं की बेज़्ज़ती है। कोई इंसान समाज में अगर माँ बहन को इज़्ज़त नहीं दे सकता तो उसे समाज में रहने का कोई हक़ नहीं है। अशोक गावडे द्वारा दिया गया ये बयान एक बहुत हीं नीच एवं गिरी हुई मानसिकता का प्रतीक है।
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised5 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई4 years agoअगर छात्रों के जीवन से खिलवाड़ किया तो हम तीव्र आंदोलन करेंगे – सचिन क़दम मनसे शहर सचिव
