Connect with us

नवी मुंबई

नवी मुंबई महानगर पालिका नेरुल ज़ेट्टी के लिए तत्काल बस सेवा शुरू करे  – मंदा ताई म्हात्रे

Published

on

नवी मुंबई : भाजपा बेलापूर विधानसभा आमदर सौ मंदा ताई म्हात्रे ने नवी मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त अभिजीत बाँगर से १० फ़रवरी को एक पत्र द्वारा नेरुल ज़ेट्टी तक बस की सेवा शुरू करने की माँग की है।

नेरुल ज़ेट्टी का काम १७ फ़रवरी तक समाप्त होने वाला है और वहाँ से अलीबाग़ और गटेवे ऑफ़  इंडिया तक की वॉटर टैक्सी की शुरुआत होने वाली है। इस सेवा  के कारण यहाँ पर बहुत हीं बड़ी मात्रा में पर्यटकों का आना जाना  शुरू होगा, जिसके लिए एक बस की सेवा होना बहुत हीं  अनिवार्य है, ऐसी माँग आमदर मंदा म्हात्रे ने आयुक्त से की है।

उन्होंने पत्र में ये निवेदन किया है कि इस ज़ेट्टी से बहुत सारे पर्यटकों को आना जाना शुरू होगा जिसके लिए नवी मुंबई महानगर पालिका परिवहन उपक्रम के अंतर्गत पनवेल एवं वाशी से इलेक्ट्रिक बस की सेवा शुरू की जाए जिस से लोगों को यहाँ तक आने में और यहाँ से जाने में कोई तकलीफ़ ना हो।

ये पूरा कार्यक्रम सिडको एवं महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड के द्वारा किया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार