नवी मुंबई
जब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
नवी मुंबई : भाजपा युवती मोर्चा नवी मुंबई की अध्यक्ष सुहासिनी नायडू(Suhhasini Naidu) ने ये साबित कर दिया है कि जब आपकी नियत विकास की हो तो चाहे ख़ुद के पैसे क्यों ना ख़र्च करने पड़े क़दम पीछे नहीं हटते। सुहासिनी नायडू का अपने वार्ड के लोगों के प्रति प्यार का उदाहरण इस से अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता है। एक सच्ची समाज सेविका होने के नाते उन्होंने
उस काम को पूरा कर दिखाया जो स्थानिए नगर सेवक या जनता के प्रतिनिधि का होता है।
वार्ड क्रमांक ३१ में जय हिंद अपार्टमेंट के सामने कच्चे रास्ते होने के कारण वहाँ पे बहुत सारा कचरा पड़ा होता था, यहाँ तक की बिल्डिंग के तोड़े जाने के बाद जो बचा हुआ मलबा होता है वो भी जैसा का तैसा पड़ा होता था, गंदगी के बिखरे होने के करन वहाँ पर चूहे भी आते थे जो कि वहाँ के निवासियों के लिए बहुत बड़ी परेशानी का करन बन गए थे।
कई बार चूहों के मर जाने के कारण वहाँ पर बहुत दिनो तक बदबू आती रहती थी जो अपार्टमेंट के लोगों के लिए एक चिंता का विषय बन गया था।
गंदगी,कचरा,मरे हुए चूहे, मलबा, उड़ती हुई मिट्टी एवं आती हुई बदबू ने लोगों का जिना मुश्किल कर दिया था। ये सब एक घनी आबादी वाले इलाक़े में गम्भीर बीमारी का कारन बन सकते थे।
वहीं पास में एक शिव मंदिर भी है जिसमें पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है और उन श्रधालुओं को भी गंदगी के कारन बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। निकट भविष्य में श्रधालुओं की संख्या बड़ी मात्रा में बढ़ने वाली थी।
इस बात की ख़बर जब वार्ड क्रमांक ३१ की युवा एवं सजक कार्यकर्ता सुहासिनी नायडू को लगी तब उन्होंने इस परेशानी को दूर करने का ज़िम्मा उठाया और स्वच्छ भारत अभियान के तहत चल रहे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अपने ख़ुद के खर्च पर पत्थर बिछाने, पूरे ज़मीन को समतल करने, पीसीसी वाहन ला कर उस पूरे इलाक़े को कोंकरेट(concret ) से ठोस करने का कार्य किया और कचरे एवं बदबू से भरे ज़मीन को सौंदर्य से पूर्ण कर दिया।
जय हिंद अपार्टमेंट के विकास कार्य के उद्घाटन में जय हिंद अपार्टमेंट के अध्यक्ष श्री विकास पालकर साहेब, , सचिव राजेश जी. जाधव, सचिव गजानन चव्हाण ढोंडे साहब, संतोष जी. तेला साहब, रमेश जाधव, मेवेलाल शर्मा, तानाजी कोडग साहब, अनिल शिंदे साहब, सुर्वे साहब नारायण शिंदे साहब, नरेश भोईर साहब, सदस्य सुवर्णा ताई होस्मानी, प्रतिभा ताई गुंजाल, सुषमा कोडग, रूबी नायर, ओमी बनिसवाल, पार्वती बंसीवाल, प्रफुल कावले, भंडारी अंकल, अमित कवले, पवार साहब, गर्ग साहब, रमेश जी. भोइर साहब, शर्मा भैया, सुप्रतो दास, सुहासिनी नायडू के पिता श्री संथापन और अन्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

सुहासिनी नायडू द्वारा किए गए इस काम को पूरे वार्ड में बहुत हीं सराहा गया और लोगों ने बड़े हीं प्रेरक शब्दों में सुहासिनी नायडू की प्रशंशा की और बजुर्गों ने आशीर्वाद प्रदान किया।
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
Uncategorised5 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई5 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई5 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
-
नवी मुंबई5 years agoअगर छात्रों के जीवन से खिलवाड़ किया तो हम तीव्र आंदोलन करेंगे – सचिन क़दम मनसे शहर सचिव
