Connect with us

नवी मुंबई

बेलापुर के प्रभाग 28 क में वर्षों से लंबित विकास कार्यों का शुभारंभ

Published

on

महापौर सुजाता पाटिल की उपस्थिति में भाजपा नगरसेविका डॉ. जया जी नाथ के प्रयासों से छह महत्वपूर्ण नागरिक कार्यों की शुरुआत।

विकास कार्य

सीबीडी बेलापुर के प्रभाग क्रमांक 28 क में वर्षों से लंबित विभिन्न नागरिक विकास कार्यों का शुभारंभ नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटिल की उपस्थिति में किया गया। भारतीय जनता पार्टी की नगरसेविका एवं आरोग्य समिति सभापति डॉ. जया जी नाथ के प्रयासों और नवी मुंबई महानगरपालिका के सहयोग से इन कार्यों को मंजूरी मिली है।

इस अवसर पर नगरसेविका स्वाति गुरखे, सुरेखा नरबागे, डॉ. जया जी नाथ चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धनंजय नाथ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। इन विकास कार्यों में सेक्टर 10/1 से सेक्टर 4 रिक्शा स्टैंड तक फुटपाथ और गटर की मरम्मत, सेक्टर 3ए स्थित सब्जी मार्केट का नवीनीकरण तथा भारतीय विद्यापीठ कॉलेज के पास सेक्टर 8 की ओर जाने वाले फुटपाथ की मरम्मत शामिल है।

इसके अलावा सेक्टर 6 में सी-06/10 के पास सुरक्षा दीवार का निर्माण, सेक्टर 5 से सायन-पनवेल महामार्ग की ओर जाने वाले अतिरिक्त मार्ग का निर्माण और स्वर्गीय कुलवंत सिंह सिंधु उद्यान स्थित सेल्फी पॉइंट की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। डॉ. जया जी नाथ ने कहा कि प्रशासक कार्यकाल के दौरान कई विकास कार्य वर्षों से लंबित थे, जिसके कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन कार्यों का शुभारंभ होने से नागरिकों से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

महापौर सुजाता पाटिल ने कहा कि जनप्रतिनिधि नागरिकों के विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में सभी लंबित विकास कार्यों को गति दी जाएगी। डॉ. जया जी नाथ ने आगे बताया कि प्रभाग में आंतरिक सड़कों, स्टेडियम के शेष विकास कार्यों और प्रस्तावित 14 मंजिला सीबीडी डिपो सहित कई अन्य परियोजनाओं पर भी काम आगे बढ़ाया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार