नवी मुंबई
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर नवी मुंबई में भव्य नगर कीर्तन का स्वागत
खारघर से सीबीडी बेलापुर तक निकाली गई धार्मिक शोभायात्रा में पूर्व विधायक संदीप नाईक और महापौर सुजाता पाटिल सहित कई गणमान्य व्यक्ति हुए शामिल।
कीर्तन
नवी मुंबई में सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवी मुंबई सिख समाज और स्थानीय गुरुद्वारों के संयुक्त तत्वावधान में खारघर से सीबीडी बेलापुर तक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसका स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संदीप नाईक और नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटिल प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। इनके अलावा नवी मुंबई महानगरपालिका के नगरसेवक कुलदीप सिंह सूरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघचालक विवेक यलगांवकर, स्वास्थ्य समिति सभापति डॉ. जया जिनाद, नगरसेविका स्वाति गुरखे, नगरसेविका सुरेखा नरबागे और पूर्व नगरसेवक अशोक गुरखे सहित सिख समाज के अनेक प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
नगर कीर्तन के दौरान गणमान्य व्यक्तियों ने पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया। वहीं, नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारों को पुष्पहार अर्पित कर सम्मानित किया गया।
पूरे बेलापुर परिसर में ‘वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह’ के जयघोष गूंज उठे। नगर कीर्तन का स्वागत फूलों की वर्षा करके किया गया। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से गुरु नानक देव जी के मानवता, समानता, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई5 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised5 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई5 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई4 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई4 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई5 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
