Connect with us

नवी मुंबई

घणसोली में सिडको की तोड़क कार्रवाई से बेघर हुए 54 परिवारों को किशोर पाटकर ने दी 13 लाख रुपये की आर्थिक मदद

Published

on

प्रत्येक प्रभावित परिवार को मिले 25 हजार रुपये, न्याय की लड़ाई में पूरी कानूनी सहायता देने का भी दिया आश्वासन।

आर्थिक मदद

घणसोली के सेक्टर 16 स्थित गणेश अपार्टमेंट में सिडको की तोड़क कार्रवाई के बाद बेघर हुए 54 परिवारों की मदद के लिए शिवसेना बेलापुर विधानसभा जिल्हाप्रमुख किशोर पाटकर आगे आए हैं। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों को कुल 13 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

सिडको की कार्रवाई के बाद कई परिवारों को महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ अचानक अपना घर छोड़कर सड़क पर आने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस मुश्किल घड़ी में किशोर पाटकर ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और प्रत्येक परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए पूरी कानूनी मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निवासी अपने फ्लैट से संबंधित दस्तावेज और सेल एग्रीमेंट उपलब्ध कराएं, जिसके बाद वकीलों की एक टीम के माध्यम से उनकी कानूनी लड़ाई में मदद की जाएगी।

पाटकर ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी इमारत में फ्लैट खरीदने से पहले उसकी कानूनी वैधता की अच्छी तरह जांच करें। उन्होंने अवैध इमारतों का निर्माण करने और उन्हें बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। प्रभावित परिवारों ने मुश्किल समय में आर्थिक और भावनात्मक सहारा देने के लिए किशोर पाटकर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवी मुंबई महिला जिला संघटक शीतल कचरे, महेश परब, महेश चोरगे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार