Connect with us

नवी मुंबई

सागर नाईक ने ऐरोली स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Published

on

हर मंगलवार नागरिकों से करेंगे सीधा संवाद, शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों से करेंगे समन्वय।

समस्याएं

नागरिकों की समस्याओं को केवल सुनने तक सीमित न रखते हुए उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नवी मुंबई महानगरपालिका के सभागृह नेता सागर नाईक ने ऐरोली स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में नागरिकों से सीधा संवाद किया।

इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें उनके सामने रखीं। सागर नाईक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ तत्काल समन्वय स्थापित किया। जिन समस्याओं का तुरंत समाधान संभव था, उनका मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई और फॉलोअप का आश्वासन दिया गया। इस पहल के बारे में जानकारी देते हुए सागर नाईक ने कहा कि वे अब हर मंगलवार को ऐरोली स्थित भाजपा कार्यालय में नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और जरूरतमंद लोगों से मुलाकात के लिए उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस माध्यम से महानगरपालिका से जुड़े मुद्दों, सामाजिक समस्याओं और नागरिकों की अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। पहले ही दिन कई नागरिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर निवेदन सौंपे। नाईक ने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में अधिक से अधिक नागरिक इस पहल का लाभ उठाएंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार