Connect with us

दुनिया

चौबीस घंटे में माफ़ी नहीं माँगी तो बाहर घूमने लायक़ नहीं रहोगे – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख

Published

on

नवी मुंबई : भाजपा युवती ज़िला प्रमुख सुहासिनी नायडू ने नवी मुंबई राष्ट्रवादी कोंग्रेस पार्टी के ज़िला अध्यक्ष श्री अशोक गावडे को ये चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने चौबीस घंटे के अंदर विरोधि पक्ष नेता श्री देवेंद्र फड़नवीस की धर्मपत्नी सौ अमृता फड़नवीस से माफ़ी नहीं माँगी तो युवती मोर्चा की कार्यकर्ता उनको घर से बाहर निकलने नहीं देंगी।

अशोक गावडे ने नवाब मलिक के पक्ष में निकाले गए एक मोर्चा के दौरान अपने भाषण में पूर्व मुख्य मंत्री श्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी सौ अमृता फड़नवीस को अपशब्द कहे। उन्होंने पूरे विपक्ष को भला बुरा कहा और साथ हीं साथ विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फड़नवीस को भी अपशब्द कहे।

उनके इस भाषण से पूरे भाजपा में एक ग़ुस्से की लहर आ गयी है। भाजपा युवती मोर्चा की अध्यक्ष सुहासिनी नायडू ने उनके इस वक्तव्य के ख़िलाफ़ एक विडीयो ज़ाहिर किया है जिसमें उन्होंने ये कहा है कि अगर अशोक गावडे माफ़ी नहीं माँगते तो मैं उनको चैन से जीने नहीं दूँगी। सुहासिनी नायडू ने अपने ग़ुस्से को दिखाते हुए ये भी कहा है कि अशोक गावडे द्वारा दिया गया ये बयान सभी महिलाओं की बेज़्ज़ती है। कोई इंसान अगर समाज में अगर माँ बहन को इज़्ज़त नहीं दे सकता तो उसे समाज में रहने का कोई हक़ नहीं है। अशोक गावडे द्वारा  दिया गया ये बयान एक बहुत हीं नीच एवं गिरी हुई मानसिकता का प्रतीक है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार