Connect with us

नवी मुंबई

रिक्शा चालक ने लौटाए ₹1.68 लाख, पुलिस ने किया सम्मानित

Published

on

यात्री का नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग रिक्शे में मिला, चालक ने बिना लालच पुलिस को सौंप दिया।

सम्मान

ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक ऑटोरिक्शा चालक ने यात्री का ₹1.68 लाख नकद और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग पुलिस को सौंप दिया। चालक के इस कदम की वाशी पुलिस ने सराहना करते हुए उसे सम्मानित किया।

38 वर्षीय अमोल अशोक सावंत ने एक यात्री को कोपरखैरणे से एपीएमसी मसाला मार्केट तक छोड़ा था। यात्री के उतरने के बाद सावंत अपने रिक्शे से वाशी बस डिपो पहुंचे। वहां रिक्शे की जांच करते समय उन्हें पिछली सीट के पास एक लाल रंग का बैग दिखाई दिया। बैग खोलने पर उसमें बड़ी मात्रा में नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। सावंत ने बिना समय गंवाए अपने साथी शिवाजी गव्हाणे के साथ वाशी पुलिस स्टेशन पहुंचकर बैग पुलिस को सौंप दिया।

इसी बीच, बैग के मालिक 70 वर्षीय माधवजी लालजी भानुशाली को अपना सामान गायब होने का पता चला और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। जांच के बाद पुलिस ने बैग में मौजूद सामान की पुष्टि की और उसे भानुशाली को सुरक्षित लौटा दिया।

सावंत की ईमानदारी से प्रभावित होकर वाशी पुलिस ने उनका सम्मान किया। उनकी इस पहल ने दिखाया कि मुश्किल समय में किसी अनजान व्यक्ति की मदद करना और ईमानदारी से उसका सामान लौटाना समाज में भरोसा मजबूत करता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार