Connect with us

नवी मुंबई

वाशी के ‘गणराज’ की 43वें वर्ष में भव्य एंट्री, पर्यावरण और परंपरा का दिखेगा संगम

Published

on

सेक्टर 16ए मंडल ने संस्थापकों को किया सम्मानित, नवी मुंबई के सबसे लोकप्रिय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू।

तैयारियां

वाशी सेक्टर 16ए स्थित ‘गणराज वाशीचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल’ ने अपने 43वें वर्ष के पावन गणेशोत्सव की तैयारियां आधिकारिक रूप से शुरू कर दी हैं। चार दशकों से चली आ रही इस परंपरा की शुरुआत गणराज चौक पर पारंपरिक मंडप पूजन और बप्पा की नई ट्रॉली के विधिवत पूजन के साथ हुई।

यह अनुष्ठान मंडल अध्यक्ष विजय वालुंज और उनकी पत्नी अर्चना वालुंज ने संपन्न कराया। इस अवसर पर नगरसेविका अंजली वालुंज, अजय वालुंज सहित भारी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के बीच मंडल ने 42 वर्ष पूर्व इस उत्सव की नींव रखने वाले संस्थापक वरिष्ठ नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया।

मंडल अध्यक्ष विजय वालुंज ने कहा, “हमारे बुजुर्गों के आशीर्वाद और युवा कार्यकर्ताओं की मेहनत ही हमारी असली ताकत है। इस साल भी हम श्रद्धालुओं के लिए कुछ नया और खास लेकर आ रहे हैं।”

बीते वर्ष नवी मुंबई के ‘सर्वश्रेष्ठ गणेशोत्सव मंडल’ और ‘पर्यावरण-पूरक मंडल’ का पुरस्कार जीत चुका यह मंडल इस बार भी पर्यावरण के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए सामाजिक जागरूकता फैलाने वाली आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेगा। मंडल ने नवी मुंबई और आसपास के सभी श्रद्धालुओं को बप्पा के दर्शन के लिए सादर आमंत्रित किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार