Connect with us

नवी मुंबई

दिघा में पूर्व विधायक संदीप नाईक के जन्मदिन पर लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर

Published

on

900 से अधिक नागरिकों ने उठाया नि:शुल्क जांच, परामर्श और चश्मों का लाभ।

स्वास्थ्य शिविर

जन्मदिन का मतलब आमतौर पर केक और जश्न होता है, लेकिन ऐरोली के पूर्व विधायक संदीप नाईक के समर्थकों ने इस दिन को जनसेवा के रूप में मनाना चुना। 4 अगस्त को दिघा स्थित यादव नगर में पूर्व परिवहन समिति सदस्य वीरेश सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिघा मंडल के संयुक्त सौजन्य से एक भव्य नि:शुल्क आरोग्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

सुबह से ही प्रभाग क्रमांक 1 और 2 के निवासियों की लंबी लाइनें लग गईं। देखते ही देखते करीब 900 से अधिक नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बीपी, शुगर, थायराइड, ईसीजी और सामान्य स्वास्थ्य जांच की नि:शुल्क सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आयोजक वीरेश सिंह की तरफ से जरूरतमंदों को नि:शुल्क चश्मे भी बांटे गए। यह सुविधा केवल वरिष्ठ नागरिकों तक सीमित न रखकर हर उस व्यक्ति को दी गई, जिसे आंखों के नंबर की जरूरत थी।

इस मौके पर वीरेश सिंह ने कहा, “जब से संदीप साहब ने राजनीति में कदम रखा है, ऐसा एक भी साल नहीं बीता जब हमने उनके जन्मदिन पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर या गरीबों की मदद न की हो। उन्होंने हमेशा समाज सेवा को प्राथमिकता दी है और यह शिविर उन्हीं के विचारों को समर्पित एक भेंट है।”

इस आयोजन में सानू गुप्ता, महेश पांडे, सुरेश पाल, महेंद्र सोनकर और शंकर यादव सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, स्थानीय ऑटो-रिक्शा यूनियन के सदस्यों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार