Connect with us

नवी मुंबई

नेरुल में पूर्व विधायक संदीप नाईक के जन्मदिन पर लगा विशेष हृदय जांच शिविर

Published

on

“निरोगी हृदय, निरोगी जीवन” के संदेश के साथ नागरिकों को मिली मुफ्त जांच और मुफ्त सर्जरी की सुविधा।

हृदय जांच शिविर

जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिए आमतौर पर समारोह और मिठाइयों का सहारा लिया जाता है, लेकिन सरसोले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस मौके को जनसेवा और जीवनरक्षक देखभाल के रूप में मनाया। ऐरोली के पूर्व विधायक और लोकप्रिय युवा नेता संदीप नाईक के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थक व नेरुल के नगरसेवक सूरज पाटिल के नेतृत्व में “निरोगी हृदय, निरोगी जीवन” संदेश के साथ एक विशेष हृदय जांच शिविर का आयोजन किया गया।

सुश्रुषा हृदय विकार केंद्र व सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सहयोग और स्वप्निल कृष्णा यादव के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव के कारण युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों में बढ़ते हृदय रोगों के खतरे को देखते हुए शिविर में अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

नागरिकों के लिए ईसीजी, 2डी इको, टीएमटी टेस्ट और हॉल्टर मॉनिटरिंग जैसी जांचें बिल्कुल मुफ्त की गईं। केवल जांच ही नहीं, बल्कि गंभीर हृदय रोग से पीड़ित पाए गए मरीजों के लिए आवश्यकतानुसार एंजियोप्लास्टी, बायपास सर्जरी और पेसमेकर जैसी जटिल प्रक्रियाओं का पूरा इलाज और सर्जरी भी पूरी तरह नि:शुल्क कराने की व्यवस्था की गई।

नगरसेवक सूरज पाटिल ने कहा, “संदीप साहब का मार्गदर्शन हमेशा समाज हित में काम करने का रहा है। आज हृदय संबंधी समस्याएं सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं हैं, युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसलिए हमने केवल बुनियादी जांच ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मुफ्त सर्जरी तक की सुविधा दी है।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार