Connect with us

नवी मुंबई

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एनएमएमसी की नई पहल

Published

on

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर।

अभियान

नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। इस महीनेभर के अभियान का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है।

एनएमएमसी आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने वरिष्ठ अधिकारियों और स्कूल प्राचार्यों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। अभियान के तहत सेवा सेतु, इनोवेशन चैलेंज, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, कला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिताएं, आंगनवाड़ी उत्सव और वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

‘सेवा सेतु’ के तहत आदिवासी बस्तियों में पेयजल, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, सड़क, जल निकासी और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह पंजीकरण और संपत्ति से जुड़े लंबित आवेदनों के निपटारे के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

अभियान के दौरान कचरा वर्गीकरण, प्लास्टिक का कम उपयोग, रक्तदान और फिटनेस को लेकर भी जागरूकता फैलाई जाएगी। छात्रों को विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। एनएमएमसी का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से नागरिक सेवाओं को लोगों के करीब लाना और शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार