Connect with us

नवी मुंबई

सीबीडी बेलापुर के जॉगिंग ट्रैक का होगा कायाकल्प

Published

on

नवी मुंबई मनपा ने शुरू किया सौंदर्यीकरण कार्य, नया ट्रैक, रोशनी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएं होंगी उपलब्ध।

जॉगिंग ट्रैक

सीबीडी बेलापुर के नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। कैलाशवासी सरदार कुलवंत सिंह सिंधू उद्यान स्थित करीब एक किलोमीटर लंबे जॉगिंग ट्रैक के सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो गया है। इससे स्थानीय नागरिकों, जॉगर्स और वरिष्ठ नागरिकों को जल्द ही बेहतर और सुरक्षित व्यायाम की सुविधा मिल सकेगी।

इस काम का शुभारंभ नवी मुंबई मनपा के सभागृह नेता सागर नाईक के हाथों हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नगरसेवक एवं स्वास्थ्य समिति सभापति डॉ. जयाजीनाथ, नगरसेविका स्वाती गुरखे, सुरेखा नरबागे, नगरसेवक कुलदीप सिंह सूरी, पूर्व नगरसेवक अशोक गुरखे सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। यह जॉगिंग ट्रैक वर्ष 2009 में बनाया गया था। पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न विकास कार्यों के कारण ट्रैक की हालत खराब हो गई थी। दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा था और प्रकाश व्यवस्था भी बंद हो गई थी।

सौंदर्यीकरण के तहत आधुनिक सिंथेटिक या रबर जॉगिंग ट्रैक, नई लाइटें, सीसीटीवी, सुरक्षा रेलिंग, सीढ़ियां और बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बेंच और संगमरमर के चबूतरे भी बनाए जाएंगे।

उद्यान को सुगंधित और म्यूजिकल गार्डन के रूप में विकसित करने की भी योजना है। इसमें मोगरा, रातरानी, जुई और अन्य सुगंधित पौधे लगाए जाएंगे। यह काम ठेकेदार पाटील एंटरप्राइजेज को दिया गया है और इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार