Connect with us

नवी मुंबई

सानपाड़ा में गणेशोत्सव पर साकार हुई ‘सोने की जेजुरी’

Published

on

शिवतेज मित्र मंडल ने धार्मिक उत्सव के साथ सामाजिक और पर्यावरणीय संदेश भी दिया।

मंडल

सेक्टर 4 स्थित शिवतेज मित्र मंडल इस वर्ष अपने 33वें गणेशोत्सव को खास अंदाज में मना रहा है। मंडल ने ‘नवी मुंबईचा कैवारी  सोने की जेजुरी’ थीम के तहत जेजुरी की भव्य प्रतिकृति तैयार की है।

1994 से गणेशोत्सव का आयोजन कर रहे मंडल ने इस बार जेजुरी के प्रसिद्ध धार्मिक वातावरण को सजावट के माध्यम से साकार किया है। यहां भगवान खंडोबा महाराज की प्रतिकृति बनाई गई है, जिसे देखने के लिए नवी मुंबई के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। परिसर में ‘येलकोट येलकोट जय मल्हार’ के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।गणेशोत्सव के दौरान मंडल की ओर से सामाजिक और पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इनमें रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान तथा वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के सम्मान जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों के खेल, महिलाओं के लिए कार्यक्रम, महाआरती, सामूहिक अथर्वशीर्ष पाठ, सत्यनारायण महापूजा, महाप्रसाद और पुरस्कार वितरण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार, उत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा और जनजागरूकता को बढ़ावा देना है। रोजाना सुबह 10 बजे और रात 10 बजे आरती आयोजित की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार