Connect with us

नवी मुंबई

वाशी एपीएमसी मंडी का बदलेगा चेहरा: दो महीने में लिया जाएगा पुनर्विकास का बड़ा फैसला

Published

on

नवी मुंबई नगर निगम के नोटिस के बाद सरकार का आश्वासन; व्यापारियों और किसानों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं।

पुनर्विकास

पिछले चार-पांच दशकों से मुंबई और आसपास के लाखों लोगों की रसोई तक प्याज-आलू पहुँचाने वाली वाशी एपीएमसी मंडी अब एक नए रूप में नज़र आएगी। पुरानी और जर्जर हो चुकी इमारतों के कारण नवी मुंबई नगर निगम द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद, महाराष्ट्र के पणन मंत्री जयकुमार रावल ने ऐलान किया है कि अगले दो महीनों में मंडी के पुनर्विकास पर व्यापारियों के साथ चर्चा करके अंतिम फैसला लिया जाएगा।

यह फैसला सालों से यहाँ काम कर रहे व्यापारियों, मजदूरों और किसानों के लिए राहत की खबर लेकर आया है। 1970-80 के दशक में बनी इस मंडी की इमारतें अब काफी पुरानी हो चुकी हैं। आए दिन सुविधाओं की कमी और सुरक्षा का डर बना रहता था। सरकार की योजना अगले 20 से 30 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहाँ एक अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त कॉम्प्लेक्स बनाने की है।

व्यापारियों को आश्वासन देते हुए मंत्री ने साफ किया कि किसी भी छोटे टपरीधारक या व्यापारी को अचानक बेघर नहीं किया जाएगा, बल्कि उन्हें वैकल्पिक जगह दी जाएगी। इस योजना के तहत पीने का साफ पानी, पक्की सड़कें, आधुनिक शौचालय और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

अगले दो से तीन सालों में चरणबद्ध तरीके से मंडी के सभी पांचों हिस्सों का कायाकल्प किया जाएगा। वाशी मंडी में रोज़ पसीना बहाने वाले हजारों लोगों के लिए यह पुनर्विकास एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर आया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार