Connect with us

नवी मुंबई

वाशी के दिव्यांग शिक्षा केंद्र का प्रीति भगत ने किया निरीक्षण

Published

on

ईटीसी केंद्र में अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति, स्थायी विभाग प्रमुख और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण की उठाई मांग।

केंद्र

वाशी प्रभाग क्रमांक 18 की भाजपा नगरसेविका प्रीति भगत ने उपमहापौर दशरथ भगत के मार्गदर्शन में नवी मुंबई महानगरपालिका के वाशी स्थित दिव्यांग शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (ईटीसी) का दौरा कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने केंद्र के प्रबंधन अधिकारियों, शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और विद्यार्थियों के अभिभावकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं जानीं। निरीक्षण के दौरान भगत ने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण सुविधाओं, विशेष शिक्षण सामग्री, रैंप, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए पोषण आहार दोबारा शुरू करने, स्थायी विभाग प्रमुख नियुक्त करने, कर्मचारियों की कमी दूर करने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रीति भगत ने बताया कि केंद्र में फिलहाल करीब 1,000 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जबकि लगभग 500 से 600 विद्यार्थी प्रवेश के इंतजार में हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि खाली कक्षाओं का उपयोग कर करीब 100 अतिरिक्त विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकता है, बशर्ते आवश्यक शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।

उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़ी योजनाएं तैयार करने की आवश्यकता भी जताई। साथ ही अभिभावकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया। प्रीति भगत ने कहा कि राज्य के वनमंत्री गणेश नाईक के मार्गदर्शन तथा महापौर सुजाता पाटील और उपमहापौर दशरथ भगत के सहयोग से केंद्र की आवश्यक सुविधाओं और समस्याओं को दूर करने के लिए मनपा प्रशासन के समक्ष लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार