Connect with us

नवी मुंबई

वाशी के रिलायंस स्मार्ट बाजार में 12 साल से जारी गणेशोत्सव की परंपरा

Published

on

भूमिपुत्र माथाडी एवं जनरल कामगार यूनियन ने आस्था के साथ मनाया गणेशोत्सव, बड़ी संख्या में कामगारों ने लिया हिस्सा।

गणेशोत्सव

वाशी स्थित रिलायंस स्मार्ट बाजार में भूमिपुत्र माथाडी एवं जनरल कामगार यूनियन की ओर से गणेशोत्सव उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। यूनियन पिछले 12 वर्षों से यहां गणेशोत्सव की परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रही है।

इस वर्ष भी भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। गणेश दर्शन के लिए बड़ी संख्या में कामगार और नागरिक पहुंचे। इस दौरान सभी ने बप्पा से सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

गणेशोत्सव के अवसर पर सत्यनारायण महापूजा का भी आयोजन किया गया। पूजा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मॉल के कामगारों और उपस्थित नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में यूनियन के आधारस्तंभ एवं पूर्व उपमहापौर दशरथ भगत, नगरसेवक निशांत भगत और समाजसेवक संदीप भगत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यूनियन के उपाध्यक्ष आदिल शेख के साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, इस गणेशोत्सव की शुरुआत 12 वर्ष पहले उस समय हुई थी, जब यह परिसर हाइपरसिटी के नाम से जाना जाता था। इसके बाद बिग बाजार और अब रिलायंस स्मार्ट बाजार में भी यह परंपरा जारी है। यूनियन का कहना है कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि कामगारों को एक साथ लाने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का अवसर भी है। सामूहिक पूजा और महाप्रसाद के जरिए हर साल बड़ी संख्या में कामगार इस उत्सव से जुड़ते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार