Connect with us

नवी मुंबई

वाशी सेक्टर 17 में राजस्थानी दरबार की थीम पर विराजमान हुए ‘नवसाला पावणारा महाराजा’

Published

on

गायक संदीप उबाले की लाइव प्रस्तुति ने बढ़ाया उत्सव का उत्साह, आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने भी किए दर्शन।

थीम

वाशी सेक्टर 17 में इस वर्ष गणेशोत्सव का नजारा भक्तों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरसेवक और सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल सेक्टर 17 के संस्थापक अध्यक्ष संपत शेवाले के मार्गदर्शन में ‘नवसाला पावणारा महाराजा’ की भव्य स्थापना राजस्थानी शाही महल और दरबार की थीम पर की गई है।

गणेशोत्सव के दौरान प्रसिद्ध गायक संदीप उबाले ने मंडल में पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और महाआरती में हिस्सा लिया। इसके बाद उनकी लाइव प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। गणपति बप्पा के जयकारों के बीच भक्तों ने संगीत का आनंद लिया और पूरा पंडाल उत्साह से गूंज उठा। इस अवसर पर उबाले ने कहा कि बप्पा के दरबार में अपने गीत की प्रस्तुति देना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने गीत से जुड़े संगीतकारों, गीतकारों और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह गीत महज चार-पांच दिनों में तैयार हुआ और इसे मिली प्रतिक्रिया का श्रेय उन्होंने भगवान गणेश को दिया।

उत्सव में नवी मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने भी पहुंचकर ‘नवसाला पावणारा महाराजा’ के दर्शन किए। उन्होंने मंडल द्वारा आयोजित भव्य और व्यवस्थित गणेशोत्सव की सराहना की। गणेशोत्सव के जरिए मंडल ने भक्ति, संगीत और सामुदायिक उत्साह को एक साथ जोड़ते हुए शहर में उत्सव का माहौल बनाया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार