नवी मुंबई
घर में घुसे 4 लुटेरे, उल्वे में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर 9 लाख की डकैती
गव्हण गांव में छत के छप्पर हटाकर घुसे बदमाश; 5 तोले सोना और 2 लाख रुपये नकद लेकर हुए फरार।
डकैती
रात की गहरी नींद में सो रही 53 वर्षीय शेवंती कोली के लिए मंगलवार का तड़का किसी भयावह सपने जैसा साबित हुआ। उलवे के गव्हण गांव स्थित पाटिल आली में तड़के करीब 2:30 बजे चार अज्ञात लुटेरों ने उनके घर में सेंध लगाई और जान से मारने की धमकी देकर लगभग 9 लाख रुपये का माल समेटकर चंपत हो गए।
घटना के वक्त शेवंती घर में अकेली सो रही थीं। बदमाशों ने बेहद चालाकी से रसोई की छत के खपरैल (टाइलें) हटाए और अंदर दाखिल हो गए। कुछ आहट होने पर जब शेवंती की नींद खुली और उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की, तो लुटेरों ने तुरंत चाकू निकालकर उनकी गर्दन पर रख दिया। उन्होंने महिला को धमकी दी कि अगर आवाज निकाली तो जान से मार देंगे।
दहशत के साये में चुपचाप खड़ी महिला के सामने लुटेरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। वे अलमारी में रखे 5 तोले सोने के जेवरात और 2 लाख रुपये नकद लूटकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।
इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है और इलाके की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। उलवे पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के जरिए आरोपियों की शिनाख्त करने और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी हुई है।
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised5 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई5 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई4 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
