Connect with us

नवी मुंबई

परंपरा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ नागपंचमी उत्सव

Published

on

कुक्षेत गांव में महिलाओं ने खेला झिम्मा-फुगड़ी, अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं का उठाया आनंद।

उत्सव

नेरुल सेक्टर-14 स्थित कुक्षेत गांव (प्रभाग क्रमांक 23) में नागपंचमी का त्यौहार पारंपरिक उत्साह और सांस्कृतिक माहौल में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नगरसेवक सूरज पाटिल के संयोजन में श्री विट्ठल रुक्मिणी मंदिर परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

मराठी संस्कृति और लोक परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने ‘झिम्मा’, ‘फुगड़ी’ और ‘कोंबडा’ जैसे पारंपरिक खेल खेले। मंदिर परिसर में नागपंचमी के पारंपरिक गीतों और फुगड़ी के नृत्यों की गूंज रही, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व महापौर सुजाता पाटिल और नगरसेवक सूरज पाटिल हमेशा क्षेत्र में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण और सहयोग प्रदान करते हैं।

उत्सव के दौरान 100 से 125 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया और मंगलागौरी के खेलों के साथ-साथ ‘काटवटखाना’, ‘बस फुगड़ी’, ‘उभी फुगड़ी’, ‘कलशी फुंकणे’ और ‘मटका खेल’ जैसे कई पारंपरिक खेलों का लुत्फ उठाया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार