Connect with us

नवी मुंबई

नवीं मुंबई को मिला अत्याधुनिक सुविधाओं वाला नया अस्पताल

Published

on

घणसोली में मेटा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन; कन्या जन्म पर मुफ्त डिलीवरी और बुजुर्गों के लिए फ्री ओपीडी की घोषणा।

अस्पताल

आम और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अब और आसान होने जा रही हैं। घणसोली सेक्टर-4 में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस ‘मेटा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अस्पताल आधुनिक तकनीक के साथ-साथ समाज सेवा के अपने अनोखे संकल्प को लेकर भी चर्चा में है।

अस्पताल का उद्घाटन राज्य के वन मंत्री तथा पालघर जिले के पालक मंत्री गणेश नायक के हाथों संपन्न हुआ। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं, ओपीडी और चिकित्सा उपकरणों का जायजा लेते हुए कहा कि यह अस्पताल मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत देगा और एक स्वस्थ व भयमुक्त नवीं मुंबई के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।

उद्घाटन के अवसर पर शिव क्रांति वडार समाज संगठन के राज्य युवा अध्यक्ष सागर चौगले और डॉ. स्वर्णा शेलके ने दो बड़ी सामाजिक पहलों की घोषणा की:

  • कन्या जन्म पर मुफ्त डिलीवरी: बेटियों के जन्म को बढ़ावा देने के लिए अस्पताल में बालिका को जन्म देने वाली माताओं से डिलीवरी का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त परामर्श: 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए ओपीडी परामर्श पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगा।

डॉ. स्वर्णा शेलके ने बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य हर सामान्य नागरिक तक कम खर्च में बेहतरीन डॉक्टर्स और आधुनिक इलाज पहुंचाना है। बारिश के मौसम को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन जल्द ही मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित करने जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार