नवी मुंबई
दीघा में सुभाष काले का जन्मदिन हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुभाष काले का जन्मदिन नवी मुंबई में भव्य तरीके से मनाया गया।
समारोह
श्री सुभाष काले के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दीघा में एक भव्य अभिष्टचिंतन समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन को केवल उत्सव के बजाय सामाजिक कार्य दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह में 1000 विधवा महिलाओं को साड़ियाँ प्रदान की गईं और 1500 वरिष्ठ नागरिकों को आगामी बरसात के मौसम में उपयोग करने के लिए छाते दिए गए, समारोह में श्री सुभाष काले के मित्र, परिवार और शुभचिंतक शामिल हुए। उनके साथ केक कटिंग भी किया गया।
इसके अलावा श्री चंदू यादव ने दीघा में रिक्शा चालक मालक सेना में श्री सुभाष काले के लिए केक काटने का समारोह भी आयोजित किया था, जहां समारोह में श्री केशव चव्हाण, श्री मधुर बाबर, श्री सचिन मालवे, श्री चंदू यादव और कई अन्य अतिथि उपस्थित थे।
मीडिया से बात करते हुए श्री सुभाष काले ने कहा, ”मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो जानता है कि गरीब लोगों को अपने जीवन में प्रतिदिन क्या सामना करना पड़ता है और उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए हमने एक इकाई के रूप में आज विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया है ताकि हमारी और से मदद की जा सके।” आगे श्री सुभाष काले ने कहा कि आपको हमेशा बड़ों के आशीर्वाद की आवश्यकता होती है और वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करने से संतुष्टि की अनुभूति होती है।
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised5 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई4 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
