नवी मुंबई
नवी मुंबई में सागर नाइक का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया
नवी मुंबई के पूर्व महापोर और भाजपा युवा नेता श्री सागर नाइक का जन्मदिन नवी मुंबई में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
उत्सव
नवी मुंबई में श्री सागर नाइक के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए एक भव्य अभीष्टचिंतन समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह कोपरखैरणे के क्रिस्टल हाउस में आयोजित किया गया था। क्रिस्टल हाउस में उनके जन्मदिन पर श्री सागर नाइक से कई पूर्व नगरसेवक, भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा पदाधिकारी और परिवार और मित्र मिलने आय थे।
श्री सागर नाइक को इस विशेष दिन की शुभकामनाएं देने के लिए नवी मुंबई भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप नाइक स्वयं उपस्थित थे। श्री सागर नाइक को बधाई देने के लिए उपस्थित प्रत्येक अधिकारी ने उन्हें एक यादगार उपहार दिया और उनकी लंबी आयु की कामना भी की।
मीडिया से बात करते हुए श्री सागर नाइक ने कहा, “सबसे पहले मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने फोन, व्हाट्सएप और संदेशों के माध्यम से मेरे जन्मदिन के लिए मुझ तक पहुंचने की कोशिश की। आपकी शुभकामनाएं मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं क्योंकि वे मुझे अपना काम जारी रखने के लिए प्रेरित करेंगी।” आगे उन्होंने कहा कि माननीय श्री गणेश नाइक ने उन्हें हमेशा सिखाया है कि लोगों की सेवा हमेशा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और राजनीति उसके बाद आती है, और इसी वजह से लोगों ने उन पर इतना प्यार बरसाया है।
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई5 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised5 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई5 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई5 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
