Connect with us

नवी मुंबई

नवी मुंबई के रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत, रेल मंत्री ने दिए मरम्मत के कड़े निर्देश

Published

on

ऐरोली से बेलापुर के बीच टूटे ओवरब्रिज, बंद टिकट खिड़कियां और गंदगी से परेशान यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत।

निर्देश

नवी मुंबई के ऐरोली से बेलापुर मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले लाखों लोकल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। टूटी सीढ़ियों, बदबूदार शौचालयों और बंद टिकट खिड़कियों के कारण यात्रियों को हो रही दिक्कतों का संज्ञान लेते हुए रेल मंत्रालय ने स्टेशनों का कायाकल्प करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को नई दिल्ली में ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर नवी मुंबई के रेलवे स्टेशनों की खस्ताहाल स्थिति की ओर ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद रेल मंत्री ने मध्य रेलवे प्रशासन को इस रेल मार्ग के 10 प्रमुख स्टेशनों पर तुरंत मरम्मत और सुधार कार्य शुरू करने के आदेश दिए।

इस योजना के तहत ऐरोली, रबाले, घंसोली, कोपरखैरने, तुर्भे, सानपाड़ा, जुईनगर, नेरुल, सीवुड्स-दरावे और बेलापुर स्टेशनों की सूरत सुधारी जाएगी।

सांसद म्हस्के ने रेल मंत्री को बताया कि ऐरोली, रबाले, जुईनगर और नेरुल जैसे स्टेशनों पर टिकट खिड़कियां बंद रहने से यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। वहीं, घंसोली, तुर्भे और सानपाड़ा में साफ-सुथरे पेयजल का अभाव, अस्वच्छता और खराब लाइट व्यवस्था जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को सभी 10 स्टेशनों पर टूटी सीढ़ियों व पादचारी पुलों (FOB) की मरम्मत करने, शौचालयों को आधुनिक बनाकर 24 घंटे सफाई सुनिश्चित करने, पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने और सभी बंद टिकट काउंटर तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, रात के समय यात्रियों की सुरक्षा के लिए LED लाइट लगाने और RPF-जीआरपी की गश्त बढ़ाने के आदेश भी दिए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार