Connect with us

नवी मुंबई

गणेश विसर्जन के लिए नवी मुंबई में 170 कृत्रिम तालाब तैयार

Published

on

पर्यावरण संरक्षण के लिए एनएमएमसी की पहल, छोटे गणेश मूर्तियों के विसर्जन की विशेष व्यवस्था।

तालाब

गणेशोत्सव के दौरान पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) ने शहरभर में 170 कृत्रिम विसर्जन तालाब तैयार किए हैं। इनका उद्देश्य समुद्र, खाड़ी और अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों में मूर्ति विसर्जन को कम करना है।

महानगरपालिका ने नागरिकों से कृत्रिम तालाबों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की है। अदालत के निर्देशों के अनुसार छह फीट से छोटी गणेश मूर्तियों का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में करने को कहा गया है। एनएमएमसी ने इस वर्ष कृत्रिम तालाबों की संख्या बढ़ाई है, ताकि नागरिकों को अपने घरों के पास ही विसर्जन की सुविधा मिल सके और प्रमुख विसर्जन स्थलों पर भीड़ कम हो।

महानगरपालिका ने श्रद्धालुओं से शाडू मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों का इस्तेमाल करने की अपील भी की है। साथ ही प्लास्टिक और थर्माकोल से बचने तथा कपड़े और कागज जैसी पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का उपयोग करने को कहा गया है। विसर्जन स्थलों पर लाइफगार्ड, स्वयंसेवक, अग्निशमन दल, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, सफाई और सीसीटीव्ही कैमरों की व्यवस्था की जाएगी।

क्षेत्रवार देखें तो नेरुल में 29, ऐरोली में 25, बेलापुर में 22 और तुर्भे में 21 कृत्रिम तालाब तैयार किए गए हैं। वाशी, कोपरखैरने, घनसोली और दिघा में भी विसर्जन की व्यवस्था की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार