Connect with us

नवी मुंबई

ऐरोली में लगेंगे आधुनिक डिजिटल बस शेल्टर, एनएमएमटी ने शुरू किया परिवहन सुविधाओं का सर्वे

Published

on

पुराने बस शेल्टर हटाकर बनाए जाएंगे नए डिजिटल शेल्टर, यात्रियों की मांग पर नए बस स्टॉप और रूट पर भी होगा विचार।

डिजिटल बस शेल्टर

शहर में बढ़ती आबादी और सार्वजनिक परिवहन की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) परिवहन समिति ने ऐरोली क्षेत्र की परिवहन सुविधाओं की समीक्षा शुरू कर दी है। इसी क्रम में परिवहन समिति के सदस्य एडवोकेट यशपाल ओहर ने ऐरोली प्रभाग क्रमांक 5 के सेक्टर 5, 8, 9, 14, 15, 19 तथा दीवागांव का दौरा कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ परिवहन विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर एडवोकेट ओहर ने स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर बसों के समय, रूट, बस स्टॉप और यात्रियों को होने वाली समस्याओं की जानकारी ली।

दौरे के दौरान उन क्षेत्रों की भी पहचान की गई, जहां लोगों की मांग के अनुसार नई एनएमएमटी बस सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। साथ ही जिन स्थानों पर बस स्टॉप की आवश्यकता है, वहां सर्वे कर नए बस स्टॉप और डिजिटल बस शेल्टर स्थापित करने की योजना पर चर्चा की गई।

एडवोकेट यशपाल ओहर ने बताया कि ऐरोली में वर्ष 1990 से बने पुराने और जर्जर बस शेल्टरों को हटाकर उनकी जगह अत्याधुनिक डिजिटल बस शेल्टर लगाए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी प्रशासनिक प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर यह सुविधा ऐरोली सहित नवी मुंबई के अन्य क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन का लाभ मिल सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार