नवी मुंबई
दीपक पवार का जन्मदिन नवी मुंबई में भव्य अंदाज में मनाया गया
नवी मुंबई में भाजपा के पूर्व नगरसेवक श्री दीपक पवार का जन्मदिन मनाने के लिए एक भव्य अभिष्टचिंतन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह
भाजपा प्रभाग क्रमांक 40 के पूर्व पार्षद श्री दीपक पवार के 43वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में नवी मुंबई में एक विशाल अभिष्टचिंतन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन भाजपा के साथी पार्षदों ने मित्रों और परिवार के साथ किया था। समारोह श्री दीपक पवार के लिए एक बड़ा आश्चर्य था क्योंकि इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल थे।
श्री दीपक पवार के राजनीतिक गुरु भाजपा बेलापुर विधायक श्रीमती मंदा म्हात्रे समारोह की सम्मानित अतिथि थीं। उनके साथ श्री विजय चौगुले, श्री रामचंद्र घरत, श्री नीलेश म्हात्रे, श्री दत्ता घंगाले, श्री राजेश राय, श्री दीपक पवार की पत्नी श्रीमती रेशमा पवार, दोस्त, परिवार, वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों, निवासियों और कई अन्य अतिथि भी उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति में श्री दीपक पवार ने केक काटने की रस्म भी निभाई।
मीडिया से बात करते हुए श्रीमती मंदा म्हात्रे ने कहा, ”आज हमने श्री दीपक पवार का 43वां जन्मदिन मनाया और हम सभी लोग उनके कामो को जानते हैं। उनके प्रयासों के कारण महिला भवन भी बनने जा रहा है, क्योंकि उन्हें लगता है कि महिलाओं को अपने घर के कामों से बाहर आना चाहिए और चार दीवारों के बाहर जीवन जीना चाहिए ”आगे उन्होंने उनके सुखी भविष्य की कामना की।
श्री दीपक पवार ने उनके प्रति अपना प्यार और आशीर्वाद व्यक्त करने के लिए सभी उपसतिथ मान्यवारों को धन्यवाद दिया।
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised5 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई5 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई5 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
