Connect with us

दुनिया

कोंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के ख़िलाफ़ भाजपा नवी मुंबई का ज़ोरदार प्रदर्शन

Published

on

नवी मुंबई :- भाजपा नवी मुंबई के पदाधिकारियों ने आज वाशी नवी मुंबई स्थित शिवाजी चौक पर महाराष्ट्र कोंग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। नाना पटोले के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर की जाने वाली अभद्र भाषा के प्रयोग से भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत हीं  ग़ुस्सा और रोष  है। भाजपा के नाराज़ पदाधिकारियों ने नाना पटोले के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में मुर्दाबाद के नारे लगाए और नाना पटोले को संस्कारहीन एवं नशे में धुत्त रहने वाला पागल बोला।

भाजपा नवी मुंबई के ज़िला अध्यक्ष श्री राम चंद्र घरत ने नाना पटोले को पूरे देश की जनता से माफ़ी माँगने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसी बेतुकी बातें नाना पटोले को बंद करनी चाहिये और सबसे माफ़ी माँगनी चाहिये।

देश के प्रधान मंत्री के ख़िलाफ़ ऐसी भाषा का प्रयोग एक बहुत हीं नीच मानसिकता का उदाहरण है ऐसा नवी मुंबई के पूर्व महापौर श्री सागर नाइक ने कहा।

युवती ज़िला प्रमुख सौ सुहासिनी नायडू ने कहा की नाना पटोले रोज़ सुबह उठते हीं नशा करते है। ऐसी अभद्र भाषा का प्रयोग करते है जो कि हमारे संस्करो के ख़िलाफ़ है, सुहासिनी नायडू ने ये भी कहा की भाजपा में आज भी अटल बिहारी बाजपेयी एवं नरेंद्र मोदी जैसे महान पुरुषों के संस्कार है।

इस पूरे प्रदर्शन में भाजपा नवी मुंबई के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया और नाना पटोले के द्वारा दिए गए बयान का निषेध किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार