Connect with us

नवी मुंबई

मानव विकास ट्रस्ट के आनंद आश्रम प्रकल्प की पहल

Published

on

वाशी में चौथे वर्धापन दिन पर ‘भूमिका’ नाटक का विशेष प्रयोग, वरिष्ठ नागरिकों, अनाथ बच्चों और निराधार महिलाओं को एक साथ रखने की योजना।

वर्धापन दिन

मानव विकास ट्रस्ट महाराष्ट्र का चौथा वर्धापन दिन वाशी स्थित विष्णुदास भावे नाट्यगृह में मनाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के महत्वाकांक्षी ‘आनंद आश्रम’ प्रकल्प के लिए आर्थिक सहयोग जुटाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध अभिनेता सचिन खेडेकर की प्रमुख भूमिका वाला ‘भूमिका’ नाटक प्रस्तुत किया गया। नागरिकों ने इस प्रयोग को अच्छा प्रतिसाद दिया।

‘आनंद आश्रम’ के तहत वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम और निराधार महिलाओं के आश्रम को अलग-अलग रखने के बजाय एक ही परिसर में परिवार की तरह रहने की व्यवस्था करने की योजना है। ट्रस्ट का उद्देश्य इन लोगों को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और नागरिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ट्रस्ट ने सूखा प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता निधि में ₹1,111 का योगदान दिया। राशि का चेक आयुक्त डॉ. शिंदे को सौंपा गया। इसके साथ ही प्लास्टिक मुक्त महाराष्ट्र का संदेश देते हुए कपड़े की थैलियों के वितरण अभियान की शुरुआत भी की गई।

ट्रस्ट के सचिव विकास माणिक ने बताया कि पाली, रायगढ़ में आनंद आश्रम के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है। करीब ₹3–4 करोड़ की लागत वाले इस प्रकल्प को अगले तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है। आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा और निराधार महिलाओं के लिए आर्थिक एवं शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार