Connect with us

नवी मुंबई

विश्व मैंग्रोव दिवस 2026: मुंबई में भव्य रूप से आयोजित हुआ मैंग्रोव फाउंडेशन पुरस्कार समारोह

Published

on

वन मंत्री गणेश नाईक ने संरक्षण योद्धाओं को किया सम्मानित; शहापुर वन विभाग के नए गश्ती वाहनों को दिखाई हरी झंडी।

सम्मान

विश्व मैंग्रोव (कांदळवन) दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र शासन के कांदळवन कक्ष तथा महाराष्ट्र कांदळवन एवं समुद्री जैव विविधता संरक्षण प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में मुंबई के यशवंतराव चव्हाण केंद्र में ‘कांदळवन प्रतिष्ठान पुरस्कार 2026’ का आयोजन किया गया। इस समारोह में महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वन मंत्री गणेश नाईक के हाथों मैंग्रोव संरक्षण, समुद्री जैव विविधता, सतत आजीविका और जनसहभागिता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंत्री नाईक ने कहा कि यह पुरस्कार सोहला अत्यंत प्रेरणादायी है और इससे समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक जागरूकता बढ़ेगी।

कार्यक्रम में वन्यवाणी फाउंडेशन द्वारा समुद्री कछुआ संरक्षण पर आधारित एक संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त, वन संरक्षण और गश्ती दल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए वैकल्पिक वनीकरण योजना के तहत शहापुर वन विभाग को नए गश्ती वाहन सौंपे गए, जिन्हें वन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मिलिंद म्हैसकर, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एम. श्रीनिवास राव, श्रीनिवास रेड्डी, कार्यकारी निदेशक एन. आर. प्रवीण और सह-निदेशक मधुमिता एस. सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार