Connect with us

नवी मुंबई

दिवाली के बाद नवी मुंबई में फिर लग सकती है पानी कटौती

Published

on

मोरबे बांध में उपयोगी जलसाठा 75 प्रतिशत, नागरिकों से पानी बचाने की अपील।

पानी कटौती

नवी मुंबई में दिवाली के बाद एक बार फिर पानी कटौती लागू होने की संभावना है। नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) ने मोरबे बांध में घटते जलसाठे को देखते हुए यह संकेत दिया है। त्योहारों के दौरान पानी की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए गोकुलाष्टमी से शहर में पानी कटौती रद्द की गई थी।

महानगरपालिका के अनुसार, मोरबे बांध में कुल जलसाठा 91.3 प्रतिशत है, लेकिन इसमें से उपयोगी जलसाठा लगभग 75 प्रतिशत ही है। पिछले वर्ष इसी अवधि में उपयोगी जलसाठा 84.17 प्रतिशत था, जबकि 2024 में यह 83.87 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

इस वर्ष सितंबर तक भी बांध पूरी तरह नहीं भर पाया है। पिछले वर्ष 20 अगस्त तक मोरबे बांध 100 प्रतिशत भर चुका था। इस वर्ष जलग्रहण क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश होने से पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ी है। महानगरपालिका को गणेशोत्सव के दौरान अच्छी बारिश होने की उम्मीद है, जिससे बांध का जलसाठा बढ़ सकता है। हालांकि, दिवाली के बाद पानी कटौती लागू करनी है या नहीं, इसका निर्णय जलसाठे और शहर की आवश्यकता को देखते हुए लिया जाएगा।

मोरबे प्रकल्प के कार्यकारी अभियंता मदन वाघचौधरी ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करने और अनावश्यक बर्बादी से बचने की अपील की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार