Connect with us

नवी मुंबई

पाम बीच रोड पर स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, सीवुड्स ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

Published

on

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, खतरनाक बाइक स्टंट और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान तेज।

स्टंट

पाम बीच रोड पर खतरनाक तरीके से बाइक स्टंट करने वाले एक युवक को सीवुड्स ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार, 31 अक्टूबर की रात गश्त के दौरान पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर युवक के स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी।

बताया जाता है कि युवक मोराज सर्कल से सीवुड्स के बीच तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए अगले पहिए को हवा में उठाकर स्टंट कर रहा था। वह भारी यातायात के बीच भी खतरनाक करतब दिखा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद सीवुड्स ट्रैफिक विभाग ने उसकी पहचान करने के प्रयास शुरू किए।

शनिवार रात नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने युवक को देख लिया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। सीवुड्स ट्रैफिक विभाग की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुवर्णा राऊत ने इसकी जानकारी दी।

कार्रवाई के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का आश्वासन दिया। साथ ही अन्य युवाओं से भी सोशल मीडिया पर दिखने वाले खतरनाक स्टंट की नकल नहीं करने की अपील की।

इस बीच, ट्रैफिक पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग और तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले महीने 100 से अधिक ऐसे साइलेंसर जब्त कर नष्ट किए गए थे। यातायात पुलिस उपायुक्त डॉ. राहुल खाड़े ने बताया कि पाम बीच रोड पर नियमित गश्त और कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार