Connect with us

नवी मुंबई

मोरबे बांध में जलसंचय बढ़ने से नवी मुंबई में पानी कटौती रद्द

Published

on

नागरिकों से पानी की बर्बादी रोकने की अपील; निर्माण कार्यों में एसटीपी के पानी का उपयोग अनिवार्य।

पानी कटौती

मोरबे बांध में पानी का जलसंचय बढ़ने के बाद नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) ने शहर में लागू पानी कटौती रद्द कर दी है। इस निर्णय पर एनएमएमसी मुख्यालय में जलापूर्ति और मलनिस्सारण समिति के सभापति रविकांत पाटील की अध्यक्षता में हुई बैठक में चर्चा की गई।

पानी कटौती रद्द होने से नागरिकों को राहत मिली है। हालांकि, रविकांत पाटील ने लोगों से पानी का सोच-समझकर उपयोग करने और उसकी बर्बादी रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि बारिश का कोई भरोसा नहीं है, इसलिए भविष्य में पानी की कमी से बचने के लिए जल संरक्षण जरूरी है। गणेशोत्सव के दौरान भी इस निर्णय से नागरिकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

बैठक में कंडोमिनियम प्रणाली के तहत लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, घणसोली क्षेत्र में पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसे प्राथमिकता के आधार पर हल करने को कहा गया। निर्माण कार्यों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से प्राप्त प्रक्रियायुक्त पानी का उपयोग अनिवार्य किया गया है। पीने के पानी से वाहन धोने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान सभापति रविकांत पाटील ने जलापूर्ति विभाग के कुशल संचालन के लिए अतिरिक्त शहर अभियंता मदन वाकचवडे का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार