Connect with us

नवी मुंबई

रबाले के वारलीपाड़ा में नया शहरी स्वास्थ्य केंद्र शुरू

Published

on

दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा केंद्र, कामकाजी लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी सुविधा।

स्वास्थ्य केंद्र

राज्य के वन मंत्री तथा पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक के जन्मदिन के अवसर पर रबाले के वारलीपाड़ा क्षेत्र में नए शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्यवर्धिनी केंद्र का उद्घाटन किया गया। पूर्व महापौर और नगरसेवक सुधाकर सोनवणे के विशेष प्रयासों से नवी मुंबई महानगरपालिका के माध्यम से यह केंद्र शुरू किया गया है।

महापौर सुजाता पाटील ने केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ केंद्र का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सुधाकर सोनवणे ने केंद्र का समय दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक रखने की मांग की, ताकि काम से लौटने वाले लोग भी आसानी से उपचार करा सकें। महापौर ने मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र के समय की घोषणा की।

यह केंद्र कामकाजी महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों के लिए उपयोगी साबित होगा, जिन्हें पहले स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए रिक्शा या पैदल जाना पड़ता था। अधिकारियों के अनुसार, नवी मुंबई में अब तक 59 आरोग्यवर्धिनी केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर रबाले में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महापौर ने सुधाकर सोनवणे के हरित पहल की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण प्रेमी बताया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार