Connect with us

नवी मुंबई

नवी मुंबई को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने पर जोर

Published

on

विधायक मंदा म्हात्रे ने पुलिस से ड्रग्स पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

प्रतिबंधात्मक उपाय

नवी मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा शहर को नशामुक्त बनाने के लिए विधायक मंदा म्हात्रे ने पुलिस से कड़े कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने 7 सितंबर को पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे के साथ बैठक में शहर से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए।

म्हात्रे ने स्कूलों और कॉलेजों के आसपास पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की, ताकि युवाओं को नशे की लत से दूर रखा जा सके। उन्होंने ड्रग्स बेचने वालों और उनके पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ-साथ नशे की तस्करी रोकने के लिए विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड बनाने का सुझाव भी दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर बढ़ते काम के दबाव का मुद्दा भी उठाया। म्हात्रे ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए काउंसलिंग तथा नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था करने की मांग की।

आगामी त्योहारों को देखते हुए उन्होंने डीजे और लाउडस्पीकर के नियमों का सख्ती से पालन कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि तेज आवाज से बुजुर्गों, मरीजों और बच्चों को परेशानी होती है। इसके अलावा, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, स्कूल-कॉलेज और संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई।

बैठक में अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। म्हात्रे ने पुलिस और मनपा के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत बताई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार