Connect with us

नवी मुंबई

दिघा के ईश्वर नगर में भव्य छठ महापर्व समारोह का आयोजन

Published

on

शिवसेना नगरसेवक जगदीश गवते और पूर्व नगरसेविका शुभांगी गवते की पहल पर सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम आयोजित, लगातार 12 वर्षों से हो रहा है आयोजन।

समारोह

दिघा स्थित ईश्वर नगर में छठ महापर्व के अवसर पर शिवसेना नगरसेवक जगदीश गवते और पूर्व नगरसेविका शुभांगी गवते के नेतृत्व में भव्य सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संजय वर्धमान और शिवसेना विभाग प्रमुख प्रवीण मिश्रा ने विशेष सहयोग दिया।

पिछले 12 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम में कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण से भर दिया।

इस अवसर पर छठ व्रतियों और उत्तर भारतीय समाज को शुभकामनाएं देने के लिए शिवसेना के ठाणे लोकसभा सांसद नरेश म्हस्के विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कई राजनीतिक पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता महिलाओं को सांसद नरेश म्हस्के और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के हाथों सम्मानित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद नरेश म्हस्के ने उत्तर भारतीय समाज के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस समाज ने हमेशा शिवसेना पर विश्वास जताया है और पार्टी को उनका प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। नगरसेवक जगदीश गवते ने बताया कि उनके प्रभाग में लगभग 60 से 70 प्रतिशत आबादी उत्तर भारतीय समाज की है। उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा और चुनावी सफलता में इस समाज के योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास कार्यों और जनसेवा के माध्यम से जनता के विश्वास पर खरा उतरना भी जरूरी है। उन्होंने दिघा में आरोग्य वर्धिनी केंद्र शुरू करने और रेलवे स्टेशन के पास स्काईवॉक को मंजूरी मिलने सहित विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य बना दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार