Connect with us

नवी मुंबई

दीघा घाट पर 18 वर्षों से चली आ रही छठ पूजा की परंपरा धूमधाम से संपन्न

Published

on

हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की, वन मंत्री गणेश नाईक ने कार्यक्रम में की शिरकत।

परंपरा

नवी मुंबई के दीघा क्षेत्र स्थित दीघा घाट पर उत्तर भारतीय समाज के सक्रिय नेतृत्वकर्ता वीरेश सिंह के नेतृत्व में छठ महापर्व का आयोजन पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। पिछले 18 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और विधि-विधान से छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव की आराधना की।

इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री एवं पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद किया और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। छठी मैया के जयकारों, पारंपरिक गीतों और दीपों की रोशनी से पूरा घाट भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। वीरेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 के बाद पुराने छठ घाट का अस्तित्व समाप्त हो गया था। इसके बाद उत्तर भारतीय समाज की ओर से लगातार नए घाट की मांग की गई। समाज के प्रयासों और गणेश नाईक के विधायक निधि से वर्तमान घाट का निर्माण एवं लोकार्पण संभव हो सका।

उन्होंने बताया कि गणेश नाईक ने आगामी वर्ष में घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्टील की रेलिंग लगाने और अन्य सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन भी दिया है। वीरेश सिंह ने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तर भारतीय समाज को एकजुट करने, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का माध्यम भी है। उन्होंने महाराष्ट्र के सभी समाजों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए छठी मैया से प्रार्थना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार