Connect with us

नवी मुंबई

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर

Published

on

4,751 शहरों को पछाड़कर नवी मुंबई ने हासिल किया पहला स्थान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों महापौर सुजाता पाटिल ने स्वीकार किया प्रतिष्ठित पुरस्कार।

पहला स्थान

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई ने देश के सबसे स्वच्छ शहरों में पहला स्थान हासिल किया है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटिल ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वीकार किया। इस अवसर पर उपमहापौर दशरथ भगत, महानगरपालिका आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे और शहर अभियंता हरिभाऊ वाडकर उपस्थित थे।

समारोह में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्यमंत्री तोखन साहू और मंत्रालय के सचिव सत्येंद्र सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा नवी मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार और ठोस कचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डॉ. अजय गर्दे ने भी कार्यक्रम में सहभाग लिया। नवी मुंबई महानगरपालिका पिछले कई वर्षों से देश के स्वच्छ शहरों की सूची में लगातार अग्रणी रही है। पिछले तीन से चार वर्षों में महानगरपालिका ने सुनियोजित तरीके से स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में लगातार प्रयास किए हैं।

इस वर्ष देश के 4,751 शहरों को पीछे छोड़ते हुए नवी मुंबई ने पहला स्थान हासिल कर स्वच्छता के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि महानगरपालिका प्रशासन, सफाई कर्मचारियों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार