Connect with us

नवी मुंबई

गणराज वाशीचा राजा ने 43वें वर्ष में भव्य आगमन से मचाई धूम

Published

on

ढोल-ताशों की गूंज, पारंपरिक खेलों और पर्यावरण अनुकूल मूर्ति ने भक्तों का जीता दिल।

भव्य आगमन

गणेशोत्सव के उत्साह के बीच वाशी सेक्टर 16ए में गणराज वाशीचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल ने अपने 43वें वर्ष की शुरुआत भव्य गणपति आगमन समारोह के साथ की। पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल के बीच हजारों श्रद्धालु बप्पा के स्वागत के लिए उमड़ पड़े।

आगमन मिरवणूक छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से शुरू होकर मुख्य मंडप तक पहुंची। ढोल-ताशा पथक की गूंज के साथ मर्दानी खेल, लेझिम और अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस समारोह का खास आकर्षण गोविंदा पथक रहा। गोविंदाओं ने एक के ऊपर एक थर बनाकर गणराज वाशीचा राजा को अनोखी सलामी दी। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा वाशी परिसर गूंज उठा।

समारोह में भाजपा नगरसेविका अंजली वाळुंज, मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवक विजय वाळुंज, समाजसेवक अजय वाळुंज सहित मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस वर्ष मंडल ने पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया है। बप्पा की आकर्षक मूर्ति, जिसमें भगवान गणेश को हाथी पर विराजमान दिखाया गया है, कागज से तैयार की गई है। इसके जरिए मंडल ने ‘उत्सव भी मनाएं और प्रकृति भी बचाएं’ का संदेश दिया है।

आयोजकों ने बताया कि मंडल 43 वर्षों से परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने सभी भक्तों से गणराज वाशीचा राजा के दर्शन करने और बप्पा का आशीर्वाद लेने की अपील की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार