नवी मुंबई
सभा मंडप एवं अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन मंदा म्हात्रे द्वारा किया गया
श्रीमती मंदा म्हात्रे ने नवी मुंबई में सभा मंडप और अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन
बेलापुर अग्रोली गांव में सभा मंडप और अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भाजपा बेलापुर विधायक श्रीमती मंदा म्हात्रे द्वारा किया गया। सहकार महिला मंडल के लिए सभा मंडप बनाया जाना है, इसके साथ अन्य निर्माण कार्यों में 2 शौचालयों का निर्माण और पीने के पानी की सुविधा शामिल है। कुल लागत श्रीमती मंदा म्हात्रे की विधायक निधि से वित्त पोषित की गई थी।
कार्यक्रम में श्रीमती मंदा म्हात्रे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं और उनकी उपस्थिति में ग्रामीणों और महिला मंडल सदस्यों ने भूमिपूजन किया। श्रीमती मंदा म्हात्रे के साथ श्रीमती कुसुम म्हात्रे, श्रीमती कस्तूरी पाटिल, श्री रोहिदास पाटिल, श्री सुभाष गायकवाड़, श्री सुधीर पाटिल, श्री बालकृष्ण म्हात्रे, श्री गजानन पाटिल, ग्रामीण और कई अन्य अतिथि उपस्थित थे। आगे उन्होंने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 9 साल में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की पुस्तिका भी बांटी।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”आज अग्रोली गांव में सभा मंडप और अन्य निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। सभा मंडप बनाने के लिए महिला मंडल के सदस्य लगातार मेरे संपर्क में थे क्योंकि उन्हें सांस्कृतिक गतिविधि के मामले में 40-50,000 रुपये लागत के साथ एक मंडप बनाने की जरूरत पड़ती थी।, लेकिन अब इस मंडप के निर्माण के बाद वे तनाव मुक्त हो जाएंगे।” इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि यदि उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो वे आगे आएं क्योंकि सभी राजनीतिक दल के सदस्य उनकी मदद के लिए यहां हमेशा उपसतीथ हैं।
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई5 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised5 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई5 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई5 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
