Connect with us

दुनिया

भाजपा युवा मोर्चा नवी मुंबई ज़िला अध्यक्ष दत्ता घंगाले ने धूम धाम से मनाया अपना जन्म दिन

Published

on

नवी मुंबई : भारतीय जनता पार्टी नवी मुंबई के युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष श्री दत्ता घंगाले का जन्म दिन सीवूडस स्थित शनि मंदिर में बहुत हीं धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा के बहुत सारे पदाधिकारी श्री दत्ता घंगाले को जन्म दिवस की बधाई देने के लिए मौजूद थे।

उनका जन्म दिन बहुत हीं पारम्परिक तरीक़े से सीवूड्स के सेक्टर ४६ स्थित शनि मंदिर में मनाया गया। इस अवसर पर उनको बधाई देने के लिए नवी मुंबई ज़िला के पदाधिकारियों के साथ साथ उनके वार्ड के निवासी भी मौजूद थे।

लोगों का इतना प्यार देख कर भाव बिभोर हुए दत्ता घंगाले ने सबका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और उनको जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामना देने के लिए धन्यवाद भी कहा।

इस अवसर पे वहाँ आए हुए भाजपा ज़िला पदाधिकारियों में पूर्व नगर सेविका एवं नवी मुंबई महानगर पालिका की सभापति  श्रीमती शुभांगी ताई पाटील, युवती ज़िला अध्यक्ष सौ सुहासिनी नायडू, महाराष्ट्र भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष श्रीमती जयश्री चित्रे, भाजपा नवी मुंबई सहकार सेल संयोजक श्री प्रमित सरन, सीवूड्स के मंडल अध्यक्ष श्री जयवंत तांडेल, श्री भालचन्द्र वाडकर, अरविंद वाधावने, कैलाश तर्कसे, वार्ड की महिला मोर्चा अध्यक्ष सौ अश्विनी दत्ता  घंगाले   एवं दूसरे गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार