Connect with us

नवी मुंबई

बंजारा समाज को एसटी आरक्षण देने की मांग तेज, सरकार को 31 दिसंबर तक का अल्टीमेटम

Published

on

वाशी में आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में समाज ने दिखाई एकजुटता, शीतकालीन अधिवेशन में फैसला नहीं होने पर मुंबई में विशाल मोर्चा निकालने की चेतावनी।

बैठक

बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग में शामिल कर आरक्षण सहित सभी संवैधानिक अधिकार देने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। इस मुद्दे पर नवी मुंबई के वाशी में आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के प्रतिनिधियों और संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। नवी मुंबई बंजारा समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष प्रभु चव्हाण के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

बैठक में अखिल भारतीय बंजारा आरक्षण समिति ने सरकार को 31 दिसंबर तक का अल्टीमेटम देते हुए न्यायमूर्ति तहलियानी समिति की रिपोर्ट तत्काल स्वीकार करने और बंजारा समाज को एसटी वर्ग में शामिल करने की सिफारिश करने की मांग की। साथ ही, आरक्षण का अंतिम निर्णय होने तक समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग को मिलने वाली सुविधाएं देने की मांग भी उठाई गई। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि बंजारा समाज पिछले करीब 50 वर्षों से आरक्षण की मांग कर रहा है। आरक्षण मिलने से समाज के बच्चों को शिक्षा और विकास के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

समिति ने चेतावनी दी कि यदि महाराष्ट्र के शीतकालीन अधिवेशन में इस मुद्दे पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो मुंबई में विशाल मोर्चा निकाला जाएगा। आंदोलन की अगली रणनीति 1 जनवरी 2027 को घोषित की जाएगी। बैठक में राज्यभर के प्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करने और आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए एक संपर्क समिति का भी गठन किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार