Connect with us

नवी मुंबई

सपना गावडे ने जनसेवा के साथ मनाया जन्मदिन

Published

on

नेरुल में निशुल्क एसटी स्मार्ट कार्ड और नेत्र जांच शिविर का आयोजन।

जनसेवा

नेरुल प्रभाग क्रमांक 24 की भाजपा नगरसेविका एडवोकेट सपना गावडे ने 5 अक्टूबर को अपना जन्मदिन किसी भव्य समारोह के बजाय जनसेवा को समर्पित करते हुए मनाया। इस अवसर पर अशोक गावडे फाउंडेशन की ओर से नेरुल स्थित भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में निशुल्क एसटी स्मार्ट कार्ड/एनसीएमसी पंजीकरण और नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया और स्मार्ट कार्ड के लिए पंजीकरण कराया। इस दौरान सपना गावडे ने नागरिकों से संवाद करते हुए स्मार्ट कार्ड के उपयोग और इसके माध्यम से मिलने वाली यात्रा रियायतों की जानकारी दी। उन्होंने पात्र महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

इसके साथ ही द आई झोन के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया। अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने नागरिकों की आंखों की जांच की और जरूरत के अनुसार चिकित्सकीय सलाह एवं मार्गदर्शन दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने इसका लाभ उठाया।

सपना गावडे ने कहा कि उन्हें वन एवं पालक मंत्री गणेश नाईक, सत्तारूढ़ नेतृत्व और अपने पिता व मार्गदर्शक अशोक गावडे से जनसेवा की प्रेरणा मिली है।

स्थानीय नागरिकों ने दोनों शिविरों की सराहना करते हुए सपना गावडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और ऐसे जनहितकारी उपक्रम आगे भी जारी रखने की उम्मीद जताई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार