Connect with us

नवी मुंबई

दिघा में जन्मदिन पर सेवा कार्य, मरीजों और बच्चों को बांटी मदद

Published

on

स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और कर्मचारियों को फल व फूड पैकेट दिए गए, बच्चों को शैक्षणिक सामग्री और राशन वितरित।

सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के वनमंत्री गणेश नाईक के जन्मदिन के अवसर पर दिघा में पूर्व स्थायी समिति सभापति नवीन गवते और उनके परिवार की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत दिघा स्थित नवी मुंबई महानगरपालिका के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से हुई। यहां इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को फल वितरित किए गए। साथ ही डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मचारियों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को फूड पैकेट देकर उनकी दिन-रात की सेवा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इसके बाद दिघा के फ्रेंडशिप सेंटर ऑफ इंडिया में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को नोटबुक, स्टेशनरी सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री, खाद्य पदार्थ, राशन और रोजमर्रा की जरूरत का सामान दिया गया। आयोजकों ने कहा कि बच्चों की जरूरतों में सहयोग करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य था। पूर्व नगरसेविका दीपा गवते, समाजसेवक राजेश गवते, चंद्राम सोनकांबले, दिपाली सोनकांबले, दिघा मंडल अध्यक्ष संतोष मुळे, दामोदर कोट सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

नवीन गवते और दीपा गवते ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय जरूरतमंदों की मदद के माध्यम से मनाने का प्रयास किया गया। उन्होंने दोनों नेताओं के दीर्घायु और समाजसेवा के कार्यों के लिए प्रार्थना भी की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार