Connect with us

नवी मुंबई

नवी मुंबई में ‘आंगण दत्तक योजना 2026’ का शुभारंभ

Published

on

घरों, दुकानों और संस्थानों के बाहर की सार्वजनिक जगहों को स्वच्छ रखने के लिए नागरिकों से जिम्मेदारी लेने की अपील।

योजना

नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता और देखरेख को लेकर ‘सुगंधी शहर अभियान’ के तहत ‘आंगण दत्तक योजना 2026’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों, संस्थानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अपने आसपास की छोटी-छोटी सार्वजनिक जगहों की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करना है।

महाराष्ट्र के वनमंत्री एवं पालघर जिले के पालकमंत्री गणेश नाईक के हाथों योजना का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आगे आए आंगण पालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अभियान के वेब पोर्टल का लोकार्पण किया गया और इसके उद्देश्यों पर आधारित पुस्तिका का अनावरण भी किया गया।

कार्यक्रम में महापौर सुजाता पाटील, उपमहापौर दशरथ भगत, पूर्व सांसद संजीव नाईक, पूर्व विधायक संदीप नाईक, सभागृह नेता सागर नाईक सहित अन्य नगरसेवक और नागरिक उपस्थित थे। गणेश नाईक ने कहा कि यह पहल नवी मुंबई को देश का स्वच्छ शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल दिखावे से नहीं, बल्कि वास्तविक जनभागीदारी से ही शहर स्वच्छ बन सकता है।

उपमहापौर दशरथ भगत ने बताया कि योजना के तीन प्रमुख घटक वास्तु, स्थान और व्यक्ति हैं। नागरिक अपने घर, दुकान, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल या कारखाने के बाहर की जगह को दत्तक लेकर उसकी सफाई और देखरेख की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। योजना का संदेश है -“मेरा आंगण, मेरी जिम्मेदारी।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार