Connect with us

नवी मुंबई

एनएमएमसी परिवहन समिति ने कर्मचारियों का मेडिक्लेम बढ़ाकर किया ₹5 लाख, 100 नई सीएनजी बसों का बेड़ा शामिल

Published

on

परिवहन सभापति विकास झंजाड ने 2,100 से अधिक कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य लाभ की घोषणा की, बस सेवाओं में सुधार का दिया आश्वासन।

मेडिक्लेम

नवी मुंबई महानगर पालिका (एनएमएमसी) परिवहन समिति की बैठक में सभापति विकास झंजाड की अध्यक्षता में कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। समिति ने परिवहन कर्मचारियों के लिए मेडिक्लेम बीमा कवर को 3 लाख रुपय से बढ़ाकर 5 लाख रुपय करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से लगभग 2,100 से 2,200 कर्मचारियों और उनके परिवारों को सीधा स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ मिलेगा।

पिछले साढ़े चार महीनों में सभापति विकास झंजाड और समिति के सदस्यों की पहल से कर्मचारियों की 7,000 रुपया की वेतनवृद्धि के बाद यह दूसरा बड़ा फैसला है।

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सक्षम, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए समिति ने कई कदम उठाए हैं:

  • मेडिक्लेम में बढ़ोतरी: स्वास्थ्य बीमा कवर 3 लाख रुपय से बढ़ाकर 5 लाख रुपय किया गया, जो अगले कुछ दिनों में लागू हो जाएगा।
  • नई सीएनजी बसें: खरीदी गई 100 नई सीएनजी बसों में से 70 से 80 बसें बेड़े में शामिल हो चुकी हैं।
  • रूटों का पुनर्गठन: बसों की कमी से प्रभावित हुए पुराने रूटों को चरणबद्ध तरीके से फिर से सुचारू किया जा रहा है।

वरिष्ठ नेताओं मंत्री गणेश नाईक, सांसद संजीव नाईक और विधायक संदीप नाईक के मार्गदर्शन में समिति यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

“कामगारों का हित और यात्रियों को विश्वस्तरीय परिवहन सेवा देना हमारी प्राथमिकता है। नई सीएनजी बसों के आने और स्वास्थ्य सुरक्षा बढ़ाने से नवी मुंबई की सार्वजनिक यातायात व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी,” — विकास झंजाड, परिवहन सभापति

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार