Connect with us

नवी मुंबई

कोपरखैरने में नए कनेक्टिंग लिंक ब्रिज का लोकार्पण: यातायात से मिलेगी बड़ी राहत

Published

on

वन मंत्री गणेश नाईक के हाथों संपन्न हुआ उद्घाटन, एपीएमसी मार्केट तक आवागमन होगा आसान और सुगम।

उद्घाटन

कोपरखैरने और बोनकोड़े क्षेत्र में बढ़ती यातायात की समस्या को दूर करने के लिए नवी मुंबई महानगर पालिका (एनएमएमसी) द्वारा निर्मित नए कनेक्टिंग लिंक ब्रिज का लोकार्पण संपन्न हुआ। पावड़े ब्रिज से सेक्टर 11 कोपरखैरने को आपस में जोड़ने वाले इस पुल का उद्घाटन महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक के हाथों किया गया।

कार्यक्रम में महापौर सुजाता पाटिल, उपमहापौर दशरथ भगत, सभागृह नेता सागर नाईक, नगर सेवक मुनावर पटेल और पूर्व नगर सेवक लीलाधर नाईक सहित कई अधिकारी व नागरिक उपस्थित थे। यह प्रकल्प सागर नाईक और मुनावर पटेल की विशेष पहल से साकार हुआ है, जिससे स्थानीय यातायात सुगम और सुरक्षित बनेगा।

इस पुल से सेक्टर 11, खैरने गांव और बोनकोड़े के निवासियों को तुरभे एपीएमसी मार्केट, सानपाड़ा तथा ठाणे-बेलापुर मार्ग तक सीधा संपर्क मिलेगा। यह वाशी-कोपरखैरने मुख्य मार्ग के ट्रैफिक को कम करने में भी मददगार साबित होगा।

वन मंत्री गणेश नाईक ने शहर के आगामी 20-25 वर्षों के विकास को ध्यान में रखते हुए यातायात से जुड़ी कई दूरदर्शी योजनाएं साझा कीं। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी इस नए शॉर्टकट ब्रिज के लिए जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्य समाचार