नवी मुंबई
सर्व सेल के पूर्व अध्यक्ष डॉ बिक्रम पराजुली द्वारा आयोजित भाजपा सेल के पूर्व अध्यक्षों की एक बैठक नवी मुंबई में सम्पन्न हुई
नवी मुंबई : आज नवी मुंबई में भाजपा के पूर्व पधाधिकारियों की एक बैठक बुलायी गयी जहाँ ३० से ज़्यादा पूर्व सेल अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। ये बैठक भाजपा नवी मुंबई के पूर्व अध्यक्ष डॉ बिक्रम पराजूली द्वारा बुलायी गयी थी। इस बैठक में नवी मुंबई में भाजपा की परीस्थिति एवं आगामी चुनाव को लेकर बहुत सारे विषयों में चर्चा की गयी।
डॉ बिक्रम पराजूली जिन्होंने नवी मुंबई में भाजपा की स्थिति को मज़बूत करने के लिए ४० से भी ज़्यादा सेल का गठन किया और नवी मुंबई में हर वार्ड में भाजपा की स्थिति को मज़बूत बनाने के लिए सालों से मेहनत की है, आज उन्हें भाजपा का भीष्म पितामह कह के भी सम्बोधित किया जाता है।विगत कई महीनो से सेल के पूर्व संयोजको के पास भाजपा में कोई भी जबबदरी नहीं होने के कारण बहुत से लोगों में रोष और निराशा बनी हुई थी, नई टीम के गठन के बाद पुराने पदाधिकारियों को मीटिंग्स में भी नहीं बुलाया जाता है, इसी स्थिति को देखते हुए डॉ पराजूली ने अपने सभी पुराने सहकर्मियों जिन्हें उन्होंने चुन चुन कर अपने साथ भाजपा में संयोजक बनाया था, उनकी एक बैठक बुलायी और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सभी पूर्व सेल अध्यक्षों को ये समझाया की आज भले ही उनके पास कोई पद नहीं है लेकिन जो दिल से भाजपा को प्यार करते है उन्हें देश और समाज के लिए काम करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
इस बैठक में ३० से भी ज़्यादा सेल के पूर्व ज़िला अध्यक्षों ने भाग लिया और सबने अपने अपने विचार व्यक्त किए। सालो से नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भाजपा के लिए काम करते करते सभी पदाधिकारियों में देश प्रेम की ऐसी लहर आ गयी है जिसे अब कोई भी उनके अंदर से नहीं मिटा सकता। इस बैठक में सभी ने आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को एक बार फ़ीर से विजयी बनाने के लिए जी तोड़ प्रयास करने की क़सम खायी और अपना शत प्रतिशत योगदान देने का वचन दिया।
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised5 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई5 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई5 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
