नवी मुंबई
नवी मुंबई में नगरीय काम की शुरुवात
श्रीमती उषा पाटिल और श्री कृष्ण पाटिल को एनएमएमसी द्वारा नवी मुंबई में विभिन्न नगरिय कार्यों को पूरा करने की मंजूरी मिली।
नगरीय कार्य
शुक्रवार को नवी मुंबई की पूर्व नगरसेवक श्रीमती उषा पाटिल और भाजपा के केंद्रीय महासचिव नवी मुंबई श्री कृष्णा पाटिल ने समय-समय पर अपील के बाद आखिरकार घनसोली नवी मुंबई में विभिन्न नागरिक कार्यों को शुरू करने के लिए एनएमएमसी से अनुमति प्राप्त कर ली। घनसोली प्रभाग क्रमांक 33 में नगरिया कार्य शुरू होने जा रहे है।
उद्घाटन के लिए श्री रामचंद्र घरात को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उनके साथ और भी कई मेहमान मौजूद थे। पूरा किए जाने वाले नगरीय कार्यों को नीचे वर्गीकृत किया गया है:
- साईं प्रसाद पुलिस थाने के फुटपाथ पर एमएस रेलिंग की फिटिंग।
- जेष्ठ नागरिकों के लिए विरुंगला केंद्र का निर्माण।
- महिला सक्षमिकरण केन्द्रों का जीर्णोद्धार एवं देखभाल।
- रात्र निवार केंद्र और नागरी सुविधा केंद्र में लिफ्ट का निर्माण और अन्य।
मीडिया से बात करते हुए श्री रामचंद्र घरात ने कहा, “कृष्णा पाटिल और उषा ताई घनसोली क्षेत्र के एसे सदस्य हैं जो हमेशा अच्छा काम करते हैं और इसके लिए मैं उन दोनों को सलाम करता हूं।”
जबकि श्री कृष्ण पाटिल ने कहा, “नगरीय कार्यों में विरुंगला केंद्र का निर्माण पहली प्राथमिकता है क्योंकि जेष्ठ नागरिकों के पास अपने समय और गपशप के लिए घनसोली में कोई केंद्र नहीं है।” इसके अलावा उन्होंने अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए श्री रामचंद्र घरात को भी धन्यवाद किया।
-
नवी मुंबई3 years agoनवी मुंबई सीवूड्स में चोकलेट का लालच दे कर बच्चे के अपहरण की कोशिश नाकाम
-
नवी मुंबई4 years agoजब नियत अपने वार्ड के विकास की हो तो ख़ुद के द्वारा किया ख़र्च कोई माएने नहीं रखता – सुहासिनी नायडू भाजपा युवती ज़िला प्रमुख
-
Uncategorised4 years agoॐ श्री गणेशाय नमः
-
नवी मुंबई4 years agoनवी मुंबई महानगरपालिका हर प्रभाग में वेस्ट डीकॉम्पोज़िशन का प्रबंध करें – सुहासिनी नायडू युवती ज़िला प्रमुख
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने मुख्यमंत्री से केरल स्टोरी को कर मुक्त घोषित करने का अनुरोध किया
-
नवी मुंबई3 years agoसुहासिनी नायडू ने एनएमएमसी से नवी मुंबई में महिलाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया हैं
-
नवी मुंबई4 years agoक्या ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई महिलाओं एवं बुज़ुर्गों के लिए सुरक्षित है?
-
नवी मुंबई4 years agoअशोक गावडे ने माफ़ी नहीं माँगी तो उसको नवी मुंबई में चैन से रहने नहीं दूँगी – आमदार मंदा म्हात्रे
